9005440f 7ae4 4fe1 b5ba 1fab4b832899 1743924451597 HkymyB

जयपुर स्थित गैर-लाभकारी संगठन ग्यानार्थ फाउंडेशन और ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता रोजी बारोलिया ने एक सार्थक पहल की है। रोज़ी ने बच्चों के लिए विशेष लंच का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच राशन सामग्री का वितरण भी किया। ग्यानार्थ फाउंडेशन राजस्थान में बच्चों और महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम कर रहा है। संस्था महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए भी प्रयासरत है। कार्यक्रम में रोजी ने बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और कला के महत्व के बारे में बताया। रोजी ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को भविष्य के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था। रोजी बारोलिया ने कहा कि यह पहल समाज में समानता को बढ़ावा देने का उदाहरण है। यह प्रयास ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही यह समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने में मददगार है। ग्यानार्थ फाउंडेशन के साथ उनकी यह साझेदारी बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

By

Leave a Reply