नेशनल हाईवे 68 पर ट्रेलर और टेपों के बीच भीषण भिड़त हो गई। इससे टेपों के परखच्चे उड़ गए। आगे से पिचक गया, वहीं पीछे का हिस्सा उछलकर करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। उसमें सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के गांधव नेशनल हाईवे की रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई है। जानकारी मिलने पर गुड़ामालनी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर भाग गया था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार सांचौर से टेंपो सवार रामजी की गोल की तरफ नेशनल हाईवे 68 पर आ रहे थे। गांधव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने टेपों को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से टेपों में पीछे बैठे लोग सड़क पर बिखर गए। वहीं आगे बैठे दो लोग पूरी तरीके से फंस गए। आसपास के लोग सभी को बाहर निकाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सांचौर ले जाया गया है। जानकारी मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा रही है। गुड़ामालनी थानाधिकारी देवी चंद ढाका ने बताया कि टेंपो में 6 जने सवार थे। इसमें दो की मौत हुई है। वहीं चार जनों को सांचौर रेफर कर दिया गया हे। वहां पर इलाज चल रहा है। फिलहाल एक मृतक की पहचान रामाराम पुत्र दानाराम निवासी पीपराली के रूप में हुई है। बाकी पहचान की जा रही है।