orig 246 1 1738885573 R8wZhb

ऑनलाइन पाेर्टल ट्रेवल एंड लीजर ने साल 2025 में महीने और राशि के हिसाब से घूमने के लिए देश के पर्यटन स्थलाें की लिस्ट जारी की है। खास बात यह है कि इसमें प्रदेश से एकमात्र उदयपुर को ही शामिल किया गया है। इसमें वृषभ राशि के पर्यटकाें के घूमने के लिए उदयपुर काे बेहतर जगह बताया गया है। इस अजीबो-गरीब सूची के बीच एक सवाल यह भी उठ रहा है कि उदयपुर तो ऐसा खूबसूरत शहर है, जहां किसी भी राशि का व्यक्ति, किसी भी समय घूमने के लिए आ सकता है। माह के हिसाब से घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय बेहतर बताया है। पर्यटन विभाग उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि पाेर्टल ने राशि के हिसाब से बखान करते हुए कहा है कि सौंदर्य और विलासिता की खोज का पर्याय वृषभ राशि होती है। इसके लिए उदयपुर बेस्ट शहर है। यहां राजसी महल, मानव निर्मित झीलें, अत्याधुनिक होटल, सांस्कृतिक स्थल और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन मिल जाएंगे। शहर में घूमने के लिए मोती मगरी, पिछोला झील, लेक पैलेस, आहड़ संग्रहालय, जग मंदिर, सिटी पैलेस, मानसून पैलेस, फतहसागर झील, सहेलियों की बाड़ी आदि जगह हैं। विशेषज्ञ बोले- बदल रहा ट्रेंड, ज्योतिष बोले-राशि से तो हर काम जुड़ा मेष (21 मार्च से 19 अप्रैल) : डजुकाेउ घाटी, नागालैंड
वृषभ (20 अप्रैल से 20 मई) : उदयपुर, राजस्थान
मिथुन (21 मई से 20 जून) : कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश
कर्क (21 जून से 22 जुलाई) : दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त) : धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : वाराणसी, उत्तर प्रदेश
तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : कोवलम, केरल
वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर) : सुंदरवन, पश्चिम बंगाल
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : पिथौरागढ़, उत्तराखंड
मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) : कच्छ का रण, गुजरात
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : लाचुंग, सिक्किम
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर ट्रेवल पोर्टल ने राशि के हिसाब से घूमने की जगह तय करने की जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि यात्राओं का ट्रेंड बदल रहा है। पहले लोग केवल प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते थे, अब भागदौड़ और तनाव को कम करने के लिए अपनी राशि और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार ट्रेवल डेस्टिनेशन का चयन कर रहे हैं। युवा वर्ग और महिलाओं के बीच यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ज्योतिषविदों की मानें तो राशियों के हिसाब से लोगों के शौक भी अलग-अलग होते हैं। मेष, वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के जातक घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। राशियों के हिसाब से किसी को डाइविंग का शौक होता है तो किसी को पानी से प्रेम। इस कारण भी संभवत: पोर्टल ने यह लिस्ट जारी की है।

By

Leave a Reply