प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार के समय अलवर राज परिवार ने डाक बंगले के बगल की जमीन पर कब्जा वापस विवाद में आ गया। पूर्व सरकार के समय जमीन पर अस्थाई दीवार लगा दी थी। अब कुछ दिन पहले दीवार को कोई गिरा गया। उसके बाद सोमवार सुबह वापस दीवार को बनाने आए मजदूर व ठेकेदार को PWD के अधिकारियों ने रोक दिया। दीवार नहीं बनाने दी और जमीन सरकारी होने का दावा किया है। पिछली बार इसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने राज परिवार को कब्जा दे दिया था। उसके बाद बीजेपी सरकार ने आने पर PWD तीन अधिकारी व कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। उनको सस्पेंड भी किया गया था। PWD अधीक्षण अभियंता अल्का व्यास ने कहा कि डाक बंगले के बगल में पहले दीवार की गई थी। जो गिर गई थी। अब दीवार को वापस बनाने आने वालों को रोक दिया। असल में ये जमीन डाक बंगले के अधीन है। इस कारण निर्माण नहीं करने दिया। अभी मजदूर व ठेकेदार आए थे। उनको रोक दिया। यह सही है कि सरकारी डाक बंगले के हिस्से की जमीन है। इस कारण रोक दिया है।
डाक बंगले के बगल की दीवार ढही:कांग्रेस सरकार में राज परिवार ने जमीन पर कब्जा लिया था, अब दीवार को वापस बनाने से रोका
