Site icon Raj Daily News

डूंगरपुर में आधे घंटे की बारिश से तापमान गिरा:निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान, गर्मी से मिली राहत

डूंगरपुर में मंगलवार को दोपहर बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। दोपहर करीब 2 बजे से खेड़ा, वसी, धावडी, देवसोमनाथ और दोवड़ा समेत आसपास के गांवों में बारिश शुरू हुई। शहर में करीब 3 बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश से तापमान में गिरावट आई। सुबह से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। पुराने शहर, महारावल स्कूल के सामने, शास्त्री कॉलोनी मार्ग और शहीद स्मारक पार्क के पास ब्रह्मस्थली कॉलोनी रोड पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली। बारिश के मौसम की शुरुआत से किसानों में खेती के लिए उत्साह देखा जा रहा है।

Exit mobile version