5d784de7 30b9 4d82 aac3 4ea1d97f717b1751438888781 1751448584 l8euVs

डूंगरपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोसाइटी ने स्वैच्छिक रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान के लिए विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दलजीत यादव के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महादान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। साथ ही लोगों को दान से होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक लाभों के बारे में जागरूक करना है। महासचिव डॉ. गौरव यादव ने बताया कि पद्मेश गांधी को अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कसारा ने कहा कि अभियान को सोशल मीडिया पर भी चलाया जाएगा। हाल ही में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिले के 65 सेवाभावी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इन लोगों ने रक्तदान, नेत्रदान और देहदान की घोषणा की थी। अभियान संयोजक पद्मेश गांधी के अनुसार, अब तक 18 लोगों ने देहदान का घोषणा पत्र जमा करा दिया है। नेत्रदान और देहदान का स्वैच्छिक घोषणा पत्र मेडिकल कॉलेज के संबंधित विभाग या इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डूंगरपुर के सदस्यों को दिया जा सकता है। अभियान में डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा, पृथ्वीराज जैन, हर्षवर्धन जैन, मुकेश श्रीमाल, पुष्पेंन्द्र सिंह राठौड़ और प्रदीप जोशी को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Leave a Reply