Site icon Raj Daily News

डूंगरपुर में मौसम का बदला मिजाज:दिनभर धूप के बाद शाम को 20 मिनट की झमाझम बारिश, किसान खेतों की ओर

14822b8c fcd1 48cb bd4f 0dba489525821750855194044 1750858739 TdCkQi

डूंगरपुर में बुधवार शाम के समय बरसात हुई। सुबह के समय कुछ देर के लिए रिमझिम के बाद दिनभर आसमान खुला रहा। शाम को घनघोर काले बादलों से दिन में अंधेरे का एहसास रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले में आज बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। दिन में आसमान खुल गया और धूप भी निकली, लेकिन शाम साढ़े 4 बजे बाद एक बार फिर आसमान में घनघोर काले बादल छा गए। इससे दिन में अंधेरा छाने लगा। शाम 5 बजे बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। कई खाली प्लॉट और सड़कों पर पानी भर गया। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम सुहावना हो गया और लोगों को दिनभर की गर्मी ओर उमस से राहत मिली। बारिश के बाद अब किसान खेतों की ओर रुख करने लगे हैं।

Exit mobile version