Site icon Raj Daily News

डॉ. गिरधारी परिहार भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत

dn119279338v v53592 manual qIRiVt

जाडन | जोधपुर निवासी डॉ. गिरधारी परिहार को राजस्थान दलित साहित्य अकादमी का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डीगपाल परिहार ने बताया कि किसनाराम महाराज के आश्रम में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एल. सुमनाक्षर के निर्देशन में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए स्वामी आत्माराम उपाध्याय ने डॉ. गिरधारी परिहार को भारतीय दलित साहित्य अकादमी राजस्थान प्रदेश के संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष नरपतराज जोरम ने बताया कि डॉ. परिहार लंबे समय से दलितोत्थान एवं दलित साहित्य लेखन से जुड़े हुए हैं। इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह कार्यभार सौंपा गया।

Exit mobile version