अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉक्टर अनिल समरिया होंगे। करीब 20 साल से डॉक्टर सामरिया जेएलएन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक डॉ.वीर बहादुर सिंह जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे। राज्य सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर सीनियर डॉक्टर अनिल समरिया को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। डॉ अनिल सामरिया ने बातचीत में कहा कि सरकार ने उन्हें जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया है। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि कॉलेज मॉडल कॉलेज के रूप में देशभर में उभरे और स्टूडेंट के लिए कॉलेज में कई नवाचार होंगे। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई समस्या ना हो इसका ध्यान भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मरीज और उनके परिजनों को मिले इसके लिए भी प्रचार प्रसार किए जाएंगे। 2004 से दे रहे अपनी सेवाएं डॉ अनिल सामरिया की पढ़ाई अजमेर में हुई थी। वह जेएलएन मेडिकल कॉलेज में ही पड़े हुए हैं। 2004 से सामरिया जेएलएन अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें कोरोना महामारी के दौरान नोडल ऑफिसर भी बनाया गया। साथ ही उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां भी अस्पताल में गई थी।