Site icon Raj Daily News

ढूंढोत्सव से लौट रहे लोगों पर हमला, 6 घायल:झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने क्रूजर पर किया पथराव, गाड़ी रुकने पर हथियारों से किए वार

ea0415f9 767d 4f76 a8e0 0c8c750f653d1742093697313 1742103625 dklpEl

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा खापरडा गांव में ढूंढोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे क्रूजर जीप सवार एक ही परिवार के लोगों पर बदमाशों ने पथराव और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में क्रूजर सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर जिले के टीडी गांव निवासी सुरेश, भगवान, मोहन हुरजी, भगवान हुरजी, सवा हुरज, बाबूलाल सवाजी क्रूजर गाड़ी से डूंगरपुर जिले के मांडवा खापरडा निवासी बंशीलाल के घर ढूंढोत्सव कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद लोगों की ओर से शांत करवाया गया। उसके बाद सभी लोग क्रूजर जीप में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मांडवा से एक किलोमीटर दूर महुडी गांव के पास झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने क्रूजर पर पथराव कर दिया। गाड़ी के रुकने पर बदमाशों ने लोगों पर पत्थरों और हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में क्रूजर सवार लोग घायल हो गए। जिसमें 6 लोगों को ज्यादा चोट आई। हमलावरों के फरार होने के बाद सभी उसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version