app 174204266467d576285de80 img 20250312 wa0051 jQejMp

टोंक| गफूरपुरा उर्फ तारण के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में होली व वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। गफूरपुरा तारण मे सत्र की समाप्ति पर वार्षिकोत्सव व होली महोत्सव का आयोजन हुआ। अध्यापिका रेखा कोठारी ने बताया कि मुख्य अतिथि शंकर शंभू गोगवाल, जसवंत सिंह नरूका, रामधन यादव आदि रहे। रेखा कोठारी ने आत्मरक्षा को लेकर बच्चियों को प्रशिक्षण दिया। बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर भामाशाहों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाध्यापक नंदकिशोर शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

By

Leave a Reply