डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर-भासोर रोड पर ज्ञानपुर घाटी तालाब में नहाते समय दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त के शव को बुधवार शाम को निकाल दिया था। जबकि दूसरे का शव देर रात को तैरता हुआ मिला। दोनों के शव को सागवाड़ा अस्पताल के मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सागवाड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया की ज्ञानपुर घाटी निवासी रोहित पुत्र मिथुन और राजू पुत्र अर्जुन पारगी दोनो बुधवार दोपहर के समाज तालाब पर नहाने गए थे। तालाब में गहराई में जाने से रोहित और राजू पानी के डूब गए। घटना की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सागवाड़ा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान में राजू का शव मिल गया। जिसे पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। वहीं, बुधवार रात को अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। उस समय तक रोहित का कोई पता नहीं चलाथा। देर रात को रोहित का शव भी तालाब में तैरता नजर आया। जिस पर पुलिस ने शव को निकलवाकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।