dc545d2a a87e 4dbc 84ab 918f6e2e7ffe1748515302468 1748518621 cQ7y9q

हनुमानगढ़ में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला के पिता ने दो-तीन बार पंचायत बुलाई, लेकिन ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने स्त्रीधन लौटाने से भी मना कर दिया है। सोनो बाई (24) की शादी 2019 में कोटकपुरा पंजाब निवासी बुधराम से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसमें 250 बर्तन, डबल बेड, मेज-कुर्सी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, एलईडी, 150 सूट, पांच तोला सोना और 50 कंबल शामिल थे। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने 50 हजार रुपए नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके गरीब पिता-माता की इतना दहेज देने की हैसियत नहीं है। इस बात से नाराज होकर उसके पति बुधराम, सास नथो देवी, ननद ममता, ससुर नन्दराम, काका ससुर भादर राम, गंगूराम और बृजाराम ने उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पिछले 20-25 दिनों से वह अपने पिता के घर रह रही है। पिता ने दो-तीन बार पंचायत बुलाई, लेकिन ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने स्त्रीधन लौटाने से भी मना कर दिया है। महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद एसआई सविता डाल मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

You missed