tgmqkw 1751547512 jhgo6a

जोधपुर की महिला थाना पूर्व पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में शिकारगढ़ के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ उसकी पत्नी सोनिका ने केस दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी शादी 2020 में शिकारगढ़, जोधपुर निवासी सिद्धार्थ के साथ हुई थी। उसके ससुराल वालों का शादी के एक साल तक तो उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद परेशान करने लगे और रुपयों की मांग शुरू कर दी। पैसों के लिए उसे हर दिन प्रताड़ित करते रहे। रिपोर्ट में सोनिका ने बताया- उसके एक बेटी है, जिसकी परवरिश के लिए पति कोई खर्चा नहीं देता। उसके पति की आय उसकी मां ले लेती है। पति उसके साथ गाली-गलौज करता है। सास का व्यवहार भी उसके प्रति सही नहीं था। उसका अपने रिश्तेदारों से भी झगड़ा रहता है।
कम दहेज मिलने पर मारने लगे ताने पीड़िता ने बताया- ससुराल वालों ने 5 फरवरी 2023 अपने घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रहने लगी। इसके बाद ससुराल वाले उसके घर आकर उसे फिर से वापस ले गए। कुछ समय बाद फिर से सास और पति पैसे की डिमांड करने लगे और कम दहेज मिलने के ताने मारने लगे। पिता ने हैसियत से बढ़कर की शादी सोनिका के मुताबिक- उसके पिता ने अपनी हैसियत से बाहर जाकर कर्जा लेकर उसकी शादी की थी। इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन अपने पास रख लिया, जो कि उसको दिलाया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शहर में कोचिंग सेंटर चलता है जिससे उसको लाखों में मासिक मासिक आय होती है। लेकिन वह उसे खर्चा नहीं दे रहा। पीड़िता ने पति, सास के अलावा ससुराल के अन्य लोगों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

You missed