whatsappvideo2025 03 16at10516pm ezgifcom resize 1742111275 NCXDck

दाह-संस्कार के लिए अर्थी श्मशान ले जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 35 से ज्यादा लोग डंक का शिकार हो गए। अंतिम यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शव को अर्थी पर छोड़ लोग भाग गए। घटना रविवार सुबह पाली की सोजत तहसील के चंडावल कस्बे के पास देवली गांव में हुई। जानकारी के अनुसार- देवली गांव के एक युवक की मौत हो गई थी। रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम ले जा रहे थे। रास्ते में अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। 35 घायल हुए, 5 मरीज सोजत रेफर मधुमक्खियों के हमले में करीब 35 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए चंडावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कई बुजुर्गों को परिजन गोद में उठाकर हॉस्पिटल लाए। चंडावल हॉस्पिटल में डॉ प्रकाशचंद, मेल नर्स रमेश छीपा, अल्ताफ आदि ने उपचार शुरू किया। गंभीर हालत में पांच-छह लोगों को सोजत रेफर किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल एक परिजन ने बताया- हम बॉडी लेकर बरगद के पेड़ के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान पेड़ की शाख पर लगी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। संभवत: सेंट की खुशबू के चलते मधुमक्खियों ने हमला किया। हमने बचने की कोशिश की लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। घबरा कर लोग बॉडी को वहीं छोड़कर भाग गए। डॉक्टर बोले – कई लोगों बॉडी पर थे 100 से ज्यादा मधुमक्खियों के डंक चंडावल स्वास्थ्य केंद्र के डॉ प्रकाशचंद्र सीरवी ने बताया कि 50 से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल किया। 10 गंभीर घायलों को सोजत रेफर किया। कई लोगों को 100 के करीब मधुमक्खियों ने डंक मारे। मधुमक्खियां बॉडी पर सेंट लगा होने से आकर्षित होती है। इसकी के चलते उन्होंने यह हमला किया। इनपुट – उगमराज चौहान, चंडावल

By

Leave a Reply

You missed