9ba0ed88 970a 4663 8ced ad064d0ddea0 1747734588431 kQVg9N

दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 8 जून को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। श्री ब्रह्मज्योति संस्थान के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी। सबसे पहले गणपति पूजन और ग्रह शांति का आयोजन होगा। इसके बाद श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल का 13वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी किया जाएगा। जो ब्रह्म बंधु इस निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेना चाहते हैं, वे श्री दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल में संपर्क कर सकते हैं।

By

Leave a Reply

You missed