whatsapp image 2025 07 15 at 174821 1752581925 H2lvVL

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके में एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उसमें से 2 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस से बचकर भागते समय 1 आरोपी के पैर में चोट लगी है। बाकी के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मर्डर के बाद एक आरोपी छुपा था खेतों में एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि 13 जुलाई को सूचना मिली थी कि चिकसाना थाना इलाके के सूती फुलवारा गांव के चौराहे पर पांच युवकों ने अशोक कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, पता लगा की अशोक कुमार को आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया है। वहीं आरोपी पैदल और अपाची बाइक से फरार हो गए हैं। पुलिस ने तुरंत आसपास खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी खेतों में छुपा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से पिस्टल के कारतूस का खाली खोल मौके से बरामद कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए तुरंत पुलिस की टीमों का गठन किया गया। शराब पार्टी के पैसे और सामान मांग रहे थे आरोपी मृतक के परिजनों द्बारा शिकायत दी गई कि मृतक अशोक निवासी फुलवारा का बेटा ब्रजेश अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान छोटू, जीतू ठाकुर निवासी पीपला गांव (भरतपुर) और चौमू निवासी तीरथपाल हमारी दुकान पर आये। उन्होंने ब्रजेश से शराब पार्टी करने के लिए 15 सौ रुपये और नमकीन मांगी। जब पैसे और सामान देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह धमकियां देने लगे। जैसे आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो, वह सभी युवक भाग गए। रास्ते में पकड़कर बेटे को पीटा बचाने गए पिता को मारी गोली इस घटना के बाद शाम 6 बजे ब्रजेश अपने साथी लवकुश के साथ चामड़ माता के मंदिर पर जा रहा था। इस दौरान सूती और पीपला गांव के चौराहे पर छोटू, जीतू, नितिन, सूरज, तीरथपाल और दो अन्य लोग खड़े हुए मिले। उनके पास हथियार थे। ब्रजेश ने लवकुश को पकड़ लिया। बाकी लोग ब्रजेश के साथ मारपीट करने लगे। ब्रजेश ने खुद को सभी से छुड़ाकर अपने पिता अशोक को फोन किया। सोचना पर तुरंत अशोक चौराहे पर पहुंचा। अशोक ने सभी युवकों से झगड़ा करने को मना किया। पटरियों पर गिरने से आई आरोपी को चोट जिस पर जीतू ने हथियार निकालकर अशोक के सिर में गोली मार दी। जिसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने 14 जुलाई को ही तीरथपाल निवासी चौमा जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को भरंगपुर की रेलवे पटरियों से भागते हुए पकड़ लिया था। पुलिस से बचकर भागते समय तीरथ पाल के पैर में चोट आई है। पढ़ें हत्या से जुड़ी ये खबर भी… बेटे को बचाने गए पिता की हत्या:बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया भरतपुर में मामूली कहासुनी को लेकर 4 युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद चारों बदमाश दो बाइकों से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना चिकसाना थाना इलाके की शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply