Site icon Raj Daily News

दुकानें सीज करने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:फायर एनओसी को लेकर विवाद, नगर निगम उत्तर की कार्रवाई का विरोध

नगर निगम उत्तर की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। नगर निगम की टीम ने फायर एनओसी नहीं होने पर दुकानों को सीज किया। इस पर नई सड़क पर व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। दुकानदार दुकान में लेट गए। व्यापारियों का कहना है कि फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का पर्याप्त समय नहीं दिया। नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश का कहना है कि तीन नोटिस जारी करने के बाद पर्याप्त समय दिया गया। उसके बावजूद भी फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं होने पर दुकान सीज करने की कार्रवाई की गई। फाय सेफ्टी के मापदंडो को पूरा नहीं करने पर नगर निगम उत्तर ने नई सड़क की दो दुकान और पावटा में मानजी के हत्थे में दो दुकानों को सीज करने के लिए टीम पहुंची। पावटा की दो दुकानों को सीज कर लिया गया। वहीं नई सड़क पर एक दुकान सीज की गई दूसरी दुकान पर पहुंचें। तब टीम के सामने व्यापारी विरोध करने लगे। नई सड़क व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवीन सोनी भी मौके पर पहुंच कर विरोध किया। दुकान में टीम के आगे लेट गए और टीम को बाहर नहीं निकलने दिया। मौके पर नगर निगम के अधिकारी पहुंच कर व्यापारियो से समझाइश कर रहे है। नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश का कहना है कि अग्नि सुरक्षा मापदंडों की कड़ाई से पालना करवाई जा रही है। गुजरात में आग से भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार से भी सख्ती के आदेश है। सभी दुकानों को तीन बार नोटिस दिया गया अंतिम नोटिस जून में दिया गया इस पर व्यापारियों ने कुछ दिन का समय मांगा वह भी दिया गया। बावजूद इसके फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए जाने पर दुकानों को सीज के आदेश दिए गए।

Exit mobile version