1721995149 b9zBeL

बौंली थाना पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बौंली पुलिस ने आज बौंली के खटाना रोड पर दुष्कर्म के आरोपी मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया। SHO अवतार सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को एक गांव निवासी युवती के पिता ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ को लेकर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि युवती के पिता कि आरोपी मक्खन सिंह ने उनके घर में घुसकर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बौंली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। युवती ने बयानों में मक्खन सिंह पर घर में घुसकर दो-तीन बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिस पर बौंली थाना पुलिस ने दर्ज मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया। SHO अवतार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र, मोबाइल लोकेशन के आधार पर व साइबर टीम की सहायता से आरोपी का पीछा किया। थाना पुलिस ने आज मोबाइल लोकेशन के आधार पर बौंली के खटाना रोड से आरोपी मक्खन सिंह गुर्जर पुत्र प्रेमराज निवासी मंडावरी को गिरफ्तार किया है।

By

Leave a Reply

You missed