wer 1722055567 3zLY9o

कोटा के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पत्तल दोने के गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी कोटा उत्तर अमजद ने बताया कि शुक्रवार रात को इंडस्ट्रियल एरिया में आईटीआई में अंडरग्राउंड फ्लोर पर चलने वाली फैक्ट्री और गोदाम में आग की सूचना मिली थी। भगवान इंटरप्राइजेज के नाम से यह गोदाम और फैक्ट्री संचालित थी। आग की सूचना पर दमकल की चार गाडियां रवाना की गई। अंदर मशीन पैनल से आग लगी थी। आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग अंदर काफी फैल गई थी। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से मशीन और रॉ मेटेरियल को काफी नुकसान हुआ है। विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल का दोबारा मुआयना किया जाएगा और देखा जाएगा कि आग के कारण क्या रहे हैं। साथ ही वहां गोदाम-फैक्ट्री संचालित थी ऐसे में एनओसी ली हुई है या नहीं।

By

Leave a Reply

You missed