Site icon Raj Daily News

देश के टॉप 10 कॉलेज:सभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े, पहले नंबर पर मिरांडा हाउस; CUET UG स्कोर से लें एडमिशन

11 1720785132 IGg1zY

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET-UG) का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर 12वीं के बाद देशभर की 45 सेंट्रल और 38 स्टेट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं। CUET UG के जरिए 32 डीम्ड यूनिवर्सिटीज और लगभग 125 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में भी एडमिशन ले सकते हैं।

इस बार टॉप कॉलेज में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड टॉप 10 कॉलेजों के बारे में जानेंगे जहां CUET UG स्कोर के बेसिस पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन ले सकते हैं…

1. मिरांडा हाउस, दिल्ली
ये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस और साइंस डिपार्टमेंट्स हैं। ह्यूमैनिटीज में बंगाली, हिंदी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे 12 सब्जेक्ट्स हैं। वहीं, साइंस में केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स जैसे 6 सब्जेक्ट्स से पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BSc लाइफ साइंसेज, BSc फिजिकल साइंसेज एंड कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में CUET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी।

2. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के कोर्स कर सकते हैं।

कोर्सेज : कॉलेज में बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिजिक्स जैसे कुल 16 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी।

3. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, पॉलिटिकल साइंस, स्पोर्ट्स, जूलॉजी, जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना सनातन धर्म महासभा ने 3 अगस्त 1959 को की थी।

4. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बंगाली, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, कॉमर्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, उर्दू जैसे 19 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1954 में हुई थी।

5. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली
ये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां जर्नलिज्म, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी, हिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन में BA Hons और BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना इंडस्ट्रियलिस्ट सर श्री राम ने अपनी पत्नी की याद में 1956 में की थी।

6. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली
इस कॉलेज में कॉमर्स, हिंदी, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एनवायर्नमेंट साइंस और कंप्यूटर साइंस जैसे 9 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना इंडस्ट्रियलिस्ट सर श्री राम ने 1926 में की थी।

7. हंस राज कॉलेज, दिल्ली
हंस राज कॉलेज में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BSc Hons , BA Hons, BCom Hons और BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी।

8. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां से बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं। वहीं, आर्ट्स और कॉमर्स में कुल 11 डिपार्टमेंट्स हैं। इनमें इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, तमिल, तेलुगु जैसे कोर्सेज में BA Hons, BCom Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1961 में हुई थी।

9. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज में केमिस्ट्री, हिंदी, हिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश जैसे 13 सब्जेक्ट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BSc Hons, BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1881 में हुई थी।

10. देशबंधु कॉलेज, दिल्ली
इस कॉलेज में इंग्लिश, कॉमर्स, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस जैसे कुल 18 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1952 में हुई थी।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

Exit mobile version