Site icon Raj Daily News

दो दिन बाद निकला सूरज, आज भी बारिश का अलर्ट:दिन-रात के तापमान में 7 डिग्री का अंतर; सेड़वा में सबसे ज्यादा बारिश

बाड़मेर में दो दिन बाद बादल छंटने के बाद आज सूरज कि किरण निकली है। हालांकि, शहर में बीते दिनों रिमझिम बारिश हुई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। किसानों ने खेतों में बुवाई शुरू कर दी है। बीते 24 घंटों में सेड़वा में इंच बारिश हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग आगामी 24 घंटे में जिले में बारिश की संभावना जताई है। मूसलाधार से राहत दरअसल, बाड़मेर में इन दिनों मानसून का मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में छाई काली घटाए ग्रामीण इलाकों में तेज बौछारों के साथ बरसी। सेड़वा में एक इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि बाड़मेर शहर में कुछ देर तक रिमझिम ही हुई है। आज दिनभर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इधर सुहाने मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात और दिन का तापमान में महज 7 डिग्री का ही अंतर रहा। बाड़मेर में शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सेड़वा में 33 एमएम बारिश दर्ज हुई, शुक्रवार को जिले में यहां-यहां हुई बारिश

Exit mobile version