1000796427 1744342066 HwJ9fa

सवाई माधोपुर के लिए मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट का असर सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह देखने को मिला। यहां आसमान में बादल छाए रहे इस दौरान सूर्य देव बादलों में लुक्का चुप्पी खेलते रहे। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ। वहीं गुरुवार को सवाई माधोपुर में एक बार फिर से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में दो दिन बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जिले में दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है‌ इस दौरान यहां तेज आंधी चलने की भी संभावना है। जिसके बाद यहां रविवार से मौसम फिर से साफ होगा और आगामी समय में फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। सवाई माधोपुर में आगामी समय में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

By

Leave a Reply