lpo 1720694650 7QDySQ

सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। इन मनचलों की ओर से अक्सर लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसी जाती थी। जिसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पवन खंगार पुत्र राम प्रसाद खंगार निवासी नीम चौकी शहर सवाई माधोपुर और समृद्ध जैय पुत्र पदम चद जैन निवासी हरसहायजी का कटला अक्सर महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसते थे। जिसकी ओर से शिकायत महिलाओं की ओर से एंटी रोमियो टीम व कोतवाली पुलिस को दी थी। जिस पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम हम्मीर सर्किल पर पहुंची। जहां पर रोजाना की तरह दो लड़के खड़े हुए थे। यह लड़के यहां से आ जा रही लड़कियों व औरतों पर फब्तियां कस रहे थे। इस दौरान टीम ने दोनों लड़कों को समझाने की कोशिश की, जिस पर दोनों लड़के आवेश में आ गए। जिसके चलते टीम ने शांति भंग के आरोप में दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आगामी समय में भी एंटी रोमियो टीम में कोतवाली थाना पुलिस की ओर से ऐसे मनचले युवकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह शराब पीकर उत्पात मचाते हुए पुलिस ने गंभीरा निवासी संजय पुत्र कालूराम बैरवा को गिरफ्तार किया है।

By

Leave a Reply

You missed