दौसा जिले के कई इलाकों में बीती रात हुई बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। यहां गुरुवार सुबह बादल छाए रहने से मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। इससे न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि छितराए बादल छाने होने से धूप में भी तेजी बढ़ती जा रही है, इससे दोपहर के वक्त तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां बीते 7 दिनों में प्रचंड धूप और तेज गर्मी से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, ऐसे में बुधवार दोपहर बाद मौसम के अचानक बदलने और शाम को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी आगामी दो-तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके चलते अधिकतम तापमान में कमी आने से राहत महसूस की जाएगी। हालांकि आगामी सप्ताह से गर्मी के फिर से तेज होने से आसार हैं।