whatsapp image 2025 06 22 at 10035067e97fb5 1750567296 O1b4ds

बीते सप्ताह प्री मानसून की बारिश के बाद दौसा जिले में एक बार फिर मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां रविवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ और धूप निकली हुई है। जिसके चलते उमस बनी हुई है। जबकि शनिवार अलसुबह जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ घने बादल छाए रहे थे। लेकिन सुबह 9 बजे बाद आसमान से बादल छटने के साथ धूप निकलने से उमस का असर देखने को मिला था। मौसम विभाग ने 22 व 23 जून को हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 24 से 26 जून तक बारिश की संभावना भी जताई है। इसके बाद भी बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार- आगामी सप्ताह की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम साफ होने के बाद किसानों को बाजरे की बुआई का वक्त मिलने से राहत महसूस हो सकती है।

Leave a Reply

You missed