gif 22 1751782839 iYP7Gh

राष्ट्र संत पुलक सागर ने कहा- धर्म जीवन का बीमा है, जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। ध्यान रखना इस जीवन में भी काम आएगा और अगले जीवन में भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि- धर्म कोई डिटर्जेंट पाउडर नहीं है, जिसे पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो। राष्ट्र संत ने उदयपुर में अपने प्रवचन में समय की कमी के बहाने पर भी बात की। पुलक सागर महाराज ने कहा- आज 12 घंटे का सफर 4 घंटे में हो जाता है, 12 लोगों का परिवार 4 लोगों में सिमट कर आ गया। फिर भी आदमी कहता है, मेरे पास समय नहीं है। रील बनाने के लिए समय है, फेसबुक में रील देखने का समय है। जिस दिन आदमी के पास हकीकत में समय नहीं होगा। उस दिन उसको आभास होगा कि जो समय गंवाया वो कितना कीमती था। इससे पहले राष्ट्र संत पुलक सागर ने रविवार सुबह उदयपुर में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश किया। संत के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। मंगल प्रवेश के दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंची। यहां राष्ट्र संत ने प्रवचन किए। अब देखिए- पुलक सागर महाराज के मंगल प्रवेश की PHOTOS राष्ट्र संत पुलक सागर जी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राष्ट्र संत पुलक सागर बोले-नेता दिल्ली जाकर अंग्रेजी बोलते हैं:’हिंदी’ राष्ट्र भाषा घोषित हो; अपने धर्म को लेकर कट्‌टर रहो, दूसरे की निंदा नहीं करें

Leave a Reply