fe436d43 f1f8 4921 b7ac d4a94134879e1742641823827 1742643308 YcYPn9

धौलपुर के सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ और आशा कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विमलेश को सुंदर कॉलोनी से अध्यक्ष और रेखा जैन को राजाखेड़ा से कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनीता झोर, शकीरा खिड़की किरी, मंजू बटऊपूरा और सुमित्रा राजाखेड़ा को नियुक्त किया गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी अनीता को दी गई। भारती शर्मा को संयुक्त महामंत्री बनाया गया। मंत्री पद पर क्रांति, रानी दिवाकर, आशा बघेल को चुना गया। ममता को कोषाध्यक्ष और मुस्कान को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में भारती शर्मा, विमलेश, ममता और अनीता रानी ने सहायिकाओं की समस्याएं रखीं। भारतीय मजदूर संघ के लज्जाराम गुर्जर और सोमप्रकाश चौधरी ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सहायिकाओं ने भारतीय मजदूर संघ से अपनी यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By

Leave a Reply