761c9c6a f693 402c 8079 a5c027f9952e1749270272057 1749274531 2XK80v

धौलपुर में ईद उल अजहा का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। हाईवे स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह 9 बजे से शुरू हुई नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर काजी मतीन खान गौरी ने सामूहिक नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा कुर्बानी का पर्व है। इस दिन बुराइयों और गलत विचारों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज के बाद स्थानीय नेता और जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। सभी ने देश में अमन-चैन की दुआ की और समाज व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply