236 17211493756696a7bf6fd60 gadoli01 7qLOYt

गादौली। ग्राम पंचायत पहरसर का गांव नंगला भोवला में लंबे अरसे से कीचड़ वाले रास्ते से लोग परेशान थे। गांव पहरसर से नगला भोवला को जोड़ता हुआ यह रास्ता डहरा मोड निकलता है। यह कच्चा रास्ता होने के कारण यहां से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी रास्ते से गोवर्धन जाने वाले सैकड़ो भक्त निकलते है। रास्ते में नेहरु पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक करनसिंह यादव के द्वारा रास्ते में खरबर डलवाया है। इसी तरह गांव लुलहारा से शनिदेव मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते पर खरबर डलवाया है। जिससे राहगीर आसानी से निकल सकें। नगला भोवला और लुलहारा गांव के लोग लंबे समय से इस कच्चे रास्ते से भारी परेशान थे। रास्ते में करन सिंह यादव के द्वारा खरबर डलवाने से ग्रामीण खुश हैं। इसी प्रकार मुख्य रास्ता नगला डिप्टी का बहुत ही कीचड़ से परेशानी थी, जिसमे गांव वालो का निकलना दुश्वार था। जो कि नगला डिप्टी होते हुए गादौली तक आम रास्ते पर ग्रेवल डलवा कर रास्ते को सही कराया गया।

By

Leave a Reply