s51747118269 1747733052 E0Wojh

टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक, टाटा अल्ट्रोज 22 मई को लॉन्च करेगी। इसे 6.50 लाख की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन अल्ट्रोज को 5 साल से ज्यादा समय के बाद एक बड़ा अपडेट मिल रहा है। लॉन्च से पहले टाटा मोटर्स ने इस गाड़ी के डिजाइन और तकनीकी अपग्रेड्स को रिवील कर दिए हैं… 1. डिजाइन नई टाटा अल्ट्रोज का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया गया है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव और प्रीमियम बनाता है। नया फ्रंट ग्रिल पैटर्न, जो अधिक एलिगेंट और शार्प दिखता है, गाड़ी को एक मॉडर्न लुक देता है। इसमें अब LED हेडलैंप्स और LED फॉग लैंप्स शामिल किए गए हैं, जो न केवल इसके लुक को बढ़ाते हैं बल्कि रात में बेटर विजिबिलिटी भी प्रदान करते हैं। साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स जोड़े गए हैं, जो इस सेगमेंट में एक यूनीक फीचर है। फ्लश डोर हैंडल्स आमतौर पर केवल प्रीमियम SUVs जैसे टाटा कर्व या महिंद्रा XUV700 में देखने को मिलते हैं, जिससे अल्ट्रोज इस कैटेगरी में अलग पहचान बनाती है। रियर डिजाइन में ब्लैक एलिमेंट्स को और बढ़ाया गया है, जिसमें रियर बंपर और स्पॉइलर को ब्लैक-आउट लुक दिया गया है। साथ ही, एंड-टू-एंड कनेक्टेड LED टेल लैंप्स गाड़ी को एक मॉडर्न और स्टाइलिश अपील देते हैं। कुल मिलाकर, नई अल्ट्रोज का डिजाइन इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुज़ुकी बलेनो और हुंडई i20 जैसे कॉम्पिटिटर्स से आगे ले जाता है। 2. इंटीरियर और फीचर्स टाटा अल्ट्रोज हमेशा से अपनी फीचर-रिच ऑफर के लिए जानी जाती रही है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे और एडवांस कर दिया है। इंटीरियर्स को प्रीमियम लुक देने के लिए डैशबोर्ड को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है, जो देखने में आकर्षक और महंगे व्हीकल्स जैसा लगता है। इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन्स शामिल हैं: एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो कस्टमाइजेबल है। यह क्लस्टर मैप्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर डिस्प्ले कर सकता है। अन्य फीचर्स में शामिल हैं: वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, हार्मन स्पीकर्स, 360-डिग्री कैमरा, 65W टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, वॉइस-कंट्रोल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स खास बात यह है कि टाटा ने लोअर वेरिएंट्स में भी कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं, जैसे फ्लश डोर हैंडल्स (एंट्री-लेवल से) और सनरूफ (दूसरे वेरिएंट से उपलब्ध)। इसके अलावा, क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी लोअर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जो इस सेगमेंट में आम तौर पर नहीं मिलते। नई अल्ट्रोज में फ्रंट और रियर दोनों सीटें कंफर्टेबल हैं। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है दिया गया है। यहां ग्लॉस-ब्लैक पैनल और बीच में एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो दिखता है, जो नेक्सन एसयूवी से लिया गया है। स्मार्ट डिजिटल (टाटा की भाषा में) स्टीयरिंग क्रूज़, ऑडियो और फ़ोन कॉल के लिए कंट्रोल देता है। वहीं CNG वेरिएंट में ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के कारण बूट स्पेस भी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। 3. सेफ्टी टाटा अल्ट्रोज भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह इस सेगमेंट में एकमात्र हैचबैक है जो इस रेटिंग को हासिल करने में सफल रही है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं: CNG वेरिएंट में टैंक की सुरक्षा के लिए एडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो इस सेगमेंट में रेयर है। ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक (DCA) गियरबॉक्स में भी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि ड्राइव मोड में गलती से डोर खोलने पर गाड़ी का आगे न बढ़ना, जो नए ड्राइवर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी है। 4. इंजन ऑप्शन टाटा अल्ट्रोज इस सेगमेंट की एकमात्र हैचबैक है जो तीन इंजन ऑप्शन ऑफर करती है: पेट्रोल, डीजल, और CNG DCA गियरबॉक्स, जो आमतौर पर प्रीमियम कारों में देखा जाता है, इस सेगमेंट में AMT या CVT की तुलना में ज्यादा रिफाइंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। 5. कंक्लूजन टाटा अल्ट्रोज का अपडेटेड वर्जन भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। भारत में, जहां मारुति सुज़ुकी बलेनो, हुंडई i20, और होंडा जैज़ जैसे कॉम्पिटिटर पहले से मौजूद हैं, अल्ट्रोज अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, प्रीमियम फीचर्स, और 3 इंजन ऑप्शन्स के साथ अलग पहचान बनाती है। हालांकि, कीमत एक महत्वपूर्ण फैक्टर होगी। टाटा मोटर्स ने अभी तक आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है। 22 मई, 2025 को लॉन्च के समय कीमत, वारंटी, और अन्य डिटेल्स सामने आएंगी। अनुमान है कि नई अल्ट्रोज की कीमत ₹6.5 लाख से ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। नई अल्ट्रोज को मारुति और हुंडई जैसे ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिलेगी जो कीमत और ब्रांड लॉयल्टी में मजबूत हैं।

By

Leave a Reply

You missed