सिरोही के गांधी पार्क में नव वर्ष के अवसर पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में गांधी पार्क योग समिति, वरिष्ठ एवं युवा नागरिक विकास संस्थान और विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन ने सक्रिय भागीदारी की। वरिष्ठ समाजसेवी जय विक्रम हरण और योगाचार्य भीक सिंह भाटी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता राष्ट्रीय विकास की प्राथमिक आवश्यकता है। उनके अनुसार सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम से पहले विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव का सम्मान किया गया। दो घंटे चले इस अभियान में योगी, वरिष्ठ नागरिक और मातृशक्ति ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप दवे, इनायत खान, शकूर मोहम्मद, रेखा माली, सीता देवी, डॉक्टर राजेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। गोपाल सिंह राव ने घोषणा की कि अब हर माह ऐसे सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इनमें शहर के बाग-बगीचे, सार्वजनिक स्थल, मंदिर और बावड़ियों की सफाई की जाएगी।