4b32b546 4b25 4a93 829c a6453251e3ae1721812533406 1721816691 p6gOaj

करौली जिला मुख्यालय स्थित साईंनाथ खिड़कियां बाहर स्थित तिवारीयों की बगीची पर महादेव मंदिर में सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। महादेव पर सहस्त्र जलधारा शुरू करते ही इंद्रदेव मेहरबान हो गए और क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहावना हो गया। शहर की साईंनाथ खिड़कियां बाहर तिवारी की बगीची पर बने नर्मदेश्वर महादेव सहस्त्र जलधारा, महाबली हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इस दौरान राजधानी जयपुर से आए विद्वान पंडित और आचार्य रमाकांत शर्मा और अन्य लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की संगीतमय आरती और मधुर भजनों के बीच करीब 4 घंटे तक सहस्त्र जलधारा का कार्यक्रम चला। जैसे ही भगवान भोलेनाथ प्रतिमा पर सहस्त्र जलधारा की शुरुआत हुई। भगवान इंद्रदेव भी मेहरबान हो गए और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे। इस मौके पर रामबाबू तिवारी, गिर्राज तिवारी, हेमराज तिवारी, अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

By

Leave a Reply