whatsapp image 2025 06 25 at 131331 1 fotor 202506 1750837634

जैसलमेर के डेडानसर रोड पर स्थित नर्सिंग हॉस्टल के पानी के हौद में एक 5 फीट का कोबरा प्रजाति का सांप निकल गया। सांप को पानी के हौद में देखकर सभी डर गए। सभी ने स्नेक कैचर प्रेम को मौके पर बुलाया। प्रेम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया।
स्नेक कैचर प्रेम ने कोबरा को डिब्बे में सुरक्षित बंद करके जंगल में छोड़ दिया। सांप को रेस्क्यू करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। प्रेम ने बताया कि अगर सांप किसी को काट लेता तो उसकी हालत बिगड़ सकती थी या उसकी जान भी जा सकती थी। सुरक्षित डिब्बे में बंद किया, जंगल में छोड़ा
प्रेम ने पानी के हौद में उतरकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा ताकि वो उसको काट ना ले। जैसे ही सांप पानी में नजर आया प्रेम ने तुरंत उसे पकड़ा। गुस्साएं सांप को काबू में करते हुए प्रेम ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद किया। प्रेम ने सांप को काबू में कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सांप के रेस्क्यू के बाद नर्सिंग हॉस्टल में शांति छाई, वर्ना सभी खौफ में थे। स्नेक कैचर प्रेम ने बताया कि 5 फीट लंबा सांप कोबरा है और बहुत जहरीला है। गर्मी के समय सांप बिलों से बाहर आते हैं। ऐसे में हमें अपना ख्याल रखा चाहिए। सांप के काटने से इंसान की जान भी जा सकती है। सांप को मारना नहीं चाहिए क्योंकि सांप पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

You missed