46ee90c3 99f6 4627 b5f0 611fed36eb33 1752075670016 mj4Hnp

राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने नवलगढ़ नगरपालिका में नए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की है। वार्ड नंबर 5 के पार्षद राजकुमार सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वार्ड नंबर 39 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार सैनी कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्हें भी 60 दिन के लिए नियुक्त किया गया था। राजकुमार सैनी की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2000 की धारा 50 (1) (iv) (क) के तहत की गई है। राजकुमार सैनी 60 दिन तक या राज्य सरकार के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खत्री को विभागीय जांच के कारण निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से नगरपालिका में नेतृत्व का पद खाली था। यह नियुक्ति आदेश निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह ने राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया है।

Leave a Reply