photo2024 07 3115 59 07 1722423044 kpiCWD

अनूपगढ़ जिले के जैतसर के व्यापार मंडल के चुनाव बुधवार को हुए। इसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा वहीं उपाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। यहां सुबह वोटिंग शुरू होने के साथ ही वोटर्स ने उत्साह दिखाया वहीं दोपहर होते-होते परिणाम की घोषणा कर दी गई।
यहां व्यापार मंडल के लिए 118 वोट हैं। इनमें से 107 ने वोटिंग में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर नागर मल गर्ग का मुकाबला देवीचंद अग्रवाल से था। गर्ग ने 101 और अग्रवाल ने पांच वोट लिए। एक वोटर ने नोटा के पक्ष में वोट दिया। गर्ग को 96 वोटों से जीत मिली। वहीं उपाध्यक्ष पद पर केवल कृष्ण नागपाल और चंद्रपाल कस्वां पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हाे चुके हैं।
सचिव पद पर अशोक कुमार बिहाणी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 95 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार अग्रवाल को 11 वोट मिले। एक ने नोटा के पक्ष में मतदान किया। कोषाध्यक्ष पद पर केवल कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। उन्हें 106 और उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार को एक वोट मिला।

By

Leave a Reply

You missed