img20240622110251 1721363020 q6OwTh

नागौर वासियों की मानसून के मौसम में अच्छी बारिश की उम्मीद अभी तक अधूरी है। बीती शाम बादलवाही होने से माहौल बना लेकिन बदरा बरसे नहीं। बीती रात नागौर में बरसाती हवा चली लेकिन सुबह आसमान एकदम साफ हो गया। नागौर जिले के खींवसर, गगवाना इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई, लेकिन जिला मुख्यालय पर बारिश नहीं हुई। गुरुवार शाम को बादलों की वजह से धूप‌ कमजोर रही, इसलिए भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत मिली। आज सुबह आसमान साफ होने से तापमान बढ़ रहा है। आज सुबह से हवाएं मंद हैं, इसलिए उमस का जोर है। पिछले 10 दिन से उमस बहुत जोरदार बनी हुई है। हालांकि रात होते-होते हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलती है। बीती रात ठीक रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि आज सुबह हवाएं पूरी तरह बंद हो गईं, इस वजह से उमस का असर फिर से जारी है। बीती रात पारा कम होने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन सुबह से गर्मी का असर तेज होने लगा है। मानसून की वजह से जुलाई के पहले दिन से ही बादलवाही जोरों पर है। अब नागौरवासी अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। बारिश ना होने की वजह से फसलों की बुवाई भी लेट हो रही है। प्रदेश की तुलना में नागौर जिले में बारिश अभी कम ही हुई है। इधर बीती रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहा तो वहीं आज सुबह दस बजे का अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। दिन चढ़ने से साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है। बारिश ना होने की स्थिति में नागौर में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

By

Leave a Reply