Site icon Raj Daily News

नागौर में प्री मानसून की हवाओं से तापमान गिरा:हवा रुकी तो उमस बढ़ी, 4 दिन तापमान स्थिर रहने का अनुमान

नागौर जिले के दक्षिणी इलाकों में प्री मानसून की दस्तक के कारण बीती शाम आलनियावास, रियां और थांवला इलाके में हल्की बारिश हुई। आज सुबह से आसमान में बादल डेरा जमाए हुए हैं। कुचेरा, मेड़ता और डेगाना इलाके में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। नागौर में आज सुबह से हवाएं थमी हुई हैं, इस वजह से उमस काफी जोरदार बनी हुई है। इससे पहले मंगलवार शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में कमी आई। गर्मी के मौसम में तापमान कम होने से लोगों को राहत मिली है। 35 डिग्री तापमान, उमस सता रही जयपुर माैसम केंद्र के अनुसार जून के दूसरे पखवाड़े में प्री मानसून और गुजरात में वायुदाब कम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। हालांकि, प्री मानसून की बारिश से नागौर जिला‌ मुख्यालय और आसपास का क्षेत्र अभी तक वंचित ही है। बीती रात बारिश के बाद आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार दोपहर बाद हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश थमने के बाद से जोरदार उमस बढ़ गई। 5 दिन लगातार बदलता रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में प्री मानसून के चलते नागौर समेत आसपास के सीमावर्ती जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 3-4 डिग्री तक की कमी बनी रहेगी। हालांकि प्री मानसून का प्रभाव कम होने से गर्मी फिर बढ़ सकती है। पिछले 5 दिनों से नागौर के मौसम लगातार बदलाव हो रहा है। मानसून की बारिश से नागौर वासी उम्मीद लगाए हुए हैं।

Exit mobile version