नागौर में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। लगातार बादलों की वजह से उमस का दौर बना हुआ है। जिला मुख्यालय पर बारिश नहीं होने से हर कोई बेहाल है। आज सुबह से नागौर में बादल छाए हुए हैं। वहीं आज सुबह नागौर में न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। नागौर जिले के दक्षिणी गांवों में बारिश हुई है लेकिन संपूर्ण जिले में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। फिलहाल बादलवाही होने से तेज उमस बनी हुई है, आमजन भी काफी प्रभावित है। हालांकि अभी बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र पर आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे दिन धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आया और फिर हल्की हवाएं चलने के साथ देर शाम तक घने बादल छाए रहे। जयपुर मौसम केंद्र ने नागौर में 10 जुलाई तक मौसम स्थिर रहने के बारिश होने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे, उमस का भी प्रभाव बना रहेगा। बारिश होने के चलते न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट भी संभव है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल यहां तापमान स्थिर रहने की संभावना है। 5 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो करीब 2-3 दिन तक चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूरे अजमेर संभाग में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

You missed