Site icon Raj Daily News

नागौर में बारिश के बाद तापमान में गिरावट:7 डिग्री तक गिरा पारा, अगले दो दिन भी बरसात का अलर्ट

नागौर में दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर चला। इससे शहरवासियों समेत जिले के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। इस दौरान लोगों ने घरों की छत और गलियों में निकलकर बारिश में भीगने का लुत्फ लिया। हालांकि बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। राहगीरों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद शहर का तापमान दोपहर 2 बजे 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में बारिश होने से मौसम में बदलाव हुआ। बादलों की आवाजाही के बीच बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बीती रात को‌ ठंडी हवा भी चली, जिससे गर्मी से राहत मिली। इससे पहले जुलाई माह की शुरुआत से ही बारिश की वजह से गर्मी का प्रभाव रहा। हल्की बारिश के बाद उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर दिया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version