नागौर में मानसून अब तक पूरी तरह कमजोर रहा है। जिला मुख्यालय पर एक भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। छिटपुट बरसात होने से उमस का असर जोरों पर है। अगले एक सप्ताह तक भी कोई अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। आज सुबह से ही नागौर में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह नागौर के न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। नागौर में इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को पूरे दिन ही बादलों के कारण तेज उमस रही। लेकिन शाम के बाद मौसम में बदलाव आया और फिर देर रात तक बादल छाने के साथ जिले के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने इस सप्ताह के अंत तक तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने पर न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट संभव है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 14 जुलाई के बाद जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अजमेर व जयपुर संभाग में भी तेज बारिश होने की संभावना है।