202311image1720437774186rape 1721278372 KVmFXj

अजमेर में 17 साल की नाबालिग के साथ जबरन अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल और रेप कर जहर देने का मामला सामने आया है। आरोपी का पीड़िता से संपर्क बहन की शादी के दौरान हुआ था। रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया- छह महीने पहले मेरी बहन की शादी थी। इस दौरान एक लड़का उसके घर आया और जबरदस्ती कुछ अश्लील फोटो लेकर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसा नहीं करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद 13 जुलाई की रात घर पर आया और गलत काम किया। इसके बाद जहर का सेवन करा दिया। बेसुध हालत में सुबह घरवालों ने देखा और हॉस्पिटल ले जाकर इलाज करवाया। रामगंज थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह खींची ने बताया कि पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… हैल्प लाइन पर कॉल करना पड़ा भारी:रिफंड का झांसा देकर महिला से ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही 99 हजार विड्रोल अजमेर में हैल्प लाइन पर कॉल करना एक रिटायर्ड बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया। कॉलर ने रिचार्ज राशि रिफंड करने का झांसा देकर लिंक भेजा और जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 99 हजार 201 रुपए विड्रोल हो गए। पीड़िता की शिकायत पर धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

By

Leave a Reply

You missed