47f39e17 7c3f 4bbe 88e8 e176b6939f2e 1749306805473 g6WmqW

जयपुर के मालवीय नगर स्थित अपना मित्र मंडल ने निर्जला एकादशी पर विशेष पहल की। सैक्टर 5 के मंडल ने गिरधर मार्ग पर ठंडे मिल्क रोज और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया। मंडल के संस्थापक संजय उपाध्याय ने बताया कि सभी सदस्यों ने मिलकर 450 लीटर दूध से मिल्क रोज तैयार किया। सुबह 9 बजे से तपती दोपहरी में इसका वितरण शुरू किया गया। इस सेवा कार्य में मंडल के कई सदस्यों का योगदान रहा। वीरेंद्र ग्वाला वाले, अशोक, गिरीश स्वामी और नितिन गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। महेन्द्र अग्रवाल, विनीत मोदी, राजीव जैन, संजीव जैन, किरण कानोड़िया और मदन मोहन गोयल ने भी इस आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

You missed