img 20250606 wa0037 1749221503 tXBsOS

बांसवाड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे-56 को जाम करने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी करीब 8 महीने से फरार चल रहे थे। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। घटना 4 अक्टूबर 2024 की है। दरअसल, मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने मौताणे की मांग की थी और युवक के शव को नेशनल हाईवे-56 पर रख जाम कर दिया। युवक सुनील डामोर निवासी टाटिया मारपीट में घायल हो गया था। उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनील के परिजन और गांव के लोग शव को बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर रखकर रास्ता जाम कर मौताणे की मांग करने लगे। इस पर थाना घाटोल में प्रकरण दर्ज किया। इससे पहले दो आरोपी राजेश कटारा और प्रमुलाल डिन्डोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाकी 17 आरोपी फरार चल रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशने पर यह कार्रवाई की गई। इन्हें किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में मनोज डामोर, मानेंग चरपोटा, हुरमाल उर्फ हरपाल, संजय उर्फ चंदन, मनोज उर्फ मनीष, वागजी डामोर, कचरु उर्फ केशवलाल, विनोद डामोर, नारायणलाल डामोर, नारायणलाल भगोरा, मानसिंह डामोर, अरविंद गणावा, हीरालाल डामोर, गोतम चरपोटा, गोविंद खराड़ी, तोलाराम डामोर और सुभाष निनामा शामिल हैं।

Leave a Reply

You missed