whatsapp image 2024 07 22 at 171137 1721650186 I6tzIZ

साइबर ठगी के पैसे से बने निर्माणों पर पुलिस की नजर है। डीग में साइबर ठगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर ठगी के पैसे से अवैध निर्माण कराए। अब इन्हें तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने ऐसे निर्माण को चिन्हित कर नोटिस दिया है। डीग जिले के खोह थाना इलाके में एक साइबर ठग को 17 जुलाई को नोटिस थमाया गया। 7 दिन के अंदर उसका मकान तोड़ने का नोटिस था। इससे पहले साइबर ठग ने खुद अपने मकान को तुड़वाना शुरू कर दिया है। मामला खोह थाना इलाके के रुंध गांव का है। प्रशासन ने रुंध के रहने वाले वारिस नाम के व्यक्ति को मकान तोड़ने का नोटिस दिया था। 24 जुलाई को वारिस का मकान टूटना था। इससे पहले वारिस ने मजदूर लगाकर मकान तुड़वाना शुरू कर दिया। वारिस के खिलाफ खोह थाने ने साइबर ठगी का मामला दर्ज है। उसने वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाया हुआ है। जिसका जब प्रशासन को पता लगा तो, प्रशासन ने तुरंत साइबर ठग को नोटिस जारी किया और 7 दिन के अंदर मकान तोड़ने के निर्देश दिए।

By

Leave a Reply