नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की राजस्थान सहित देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. भाजपा MLA पर डॉक्टर की किडनैपिंग-मारपीट का केस; सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज थे
श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के खिलाफ डॉ. श्याम सुंदर अरोड़ा ने किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। विधायक सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज थे। विधायक पर मुकदमे से व्यापारियों में नाराजगी है। कई एसोसिएशन ने आज श्रीगंगानगर का बाजार बंद रखने की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर… 2. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का आज भी फ्लाइट ऑपरेशन पर असर, क्राउडस्ट्राइक के CEO की माफी
दुनियाभर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित होने के बाद अब बिजनेस और सर्विसेज धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि, अभी भी फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी क्राउडस्ट्राइक के CEO जॉर्ज कर्ट्ज ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने प्रॉब्लम सॉल्व कर दी है, लेकिन सभी सिस्टम सामान्य रूप से चलने में कुछ समय लग सकता है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट; कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
आज राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21-22 जुलाई को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अजमेर, भरतपुर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. UPSC चेयरमैन का 5 साल पहले ही इस्तीफा, कहा- इसका पूजा खेडकर विवाद से संबंध नहीं
यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था। हालांकि मनोज ने कहा है कि उनका इस्तीफा ट्रेनी IAS पूजा खेडकर से जुड़े विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। मनोज ने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
पढ़ें पूरी खबर… 5. कचरा-गोबर डालने की बात पर खूनी संघर्ष, दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का सिर फटा
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना कस्बे में शुक्रवार शाम पड़ोसियों में कचरा डालने की बात पर जमकर लाठियां चलीं। हमले में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल, उनके चाचा व दादी घायल हो गए। सभी के सिर में चोटें आई हैं। घायलों को नीमराना के सचखंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. बांग्लादेश में कर्फ्यू, सेना ने मोर्चा संभाला; आरक्षण के खिलाफ हिंसा में 105 की मौत
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण बहाली के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ हिंसा जारी है। सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। हिंसा काबू करने के लिए सेना को तैनात किया गया है। शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 105 लोग मारे गए हैं। बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच अब तक 405 भारतीय स्टूडेंट्स अपने घर लौट आए हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 7. ईआरसीपी की तर्ज पर वेस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट बनेगा: जल संसाधन मंत्री रावत बोले- WRCP के लिए डीपीआर बनेगी
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान में भी वेस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (WRCP) लाने की तैयारी चल रही है। WRCP में पश्चिमी राजस्थान के जिलों को शामिल किया जाएगा। WRCP की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसकी अंतरिम रिपोर्ट मिल चुकी है, पश्चिमी राजस्थान के विधायकों ने WRCP का काम जल्द आगे बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. जम्मू में 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात, 55 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी का शक
जम्मू में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच भारतीय सेना ने लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो को तैनात किया है। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जम्मू रीजन में पाकिस्तान के 50-55 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ये भारत में फिर से टेरर नेटवर्क एक्टिव करने के लिए घुसे हैं। आतंकियों से मुकाबला करने के लिए सेना पहले ही 3500 से 4000 सैनिकों की अपनी ब्रिगेड उतार चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर… 9. REET पेपर लीक में ईडी की तीसरी गिरफ्तारी; पूर्व में जिला पुलिस और एसओजी कर चुकी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार देर रात राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET), 2021 के पेपर लीक मामले में अजमेर जेल से राजूराम को गिरफ्तार किया है। करीब एक सप्ताह पहले ED ने REET पेपर लीक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप पाराशर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक ईडी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. गुजरात में 36 घंटे में 565 मिमी बारिश, नागपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हुई। इससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने यहां आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नागपुर में बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज आज बंद रखने का आदेश है। उधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। उन्हें 3 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।
पढ़ें पूरी खबर…
