inner 01 1749042476 3X6Fzn

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा- पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का काम किया और पाकिस्तान को भी अच्छा सबक सिखाया। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो अपनी आदत से मजबूर होते हैं। पाकिस्तान भी कुछ ऐसा ही है। भारतीय सेना ने पाक को कई बार सबक सिखाया कटारिया उदयपुर जाते समय दोपहर 12 बजे हाईवे पर पणिहारी चौराहा स्थित आरटीडीसी होटल में करीब एक घंटे रुके। होटल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना ने कई बार सबक सिखाया है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि फिर कभी ऐसा मौका आएगा तो उसे ऐसा सबक सिखाएंगे कि नक्शे से उसका नाम ही हट जाए, तो हमारे मन को बड़ा संतोष मिलेगा। पंजाब बॉर्डर पर 5 दिन हलचल रही कटारिया ने कहा- पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने दिखा दिया कि उसमें कितना दम है। पंजाब बॉर्डर पर पांच दिन तक हलचल रही। हर समय सायरन बजते थे, हर समय ड्रोन आने की सूचना मिलती थी, मिसाइल आने की सूचना मिलती थी, लेकिन भारत की सेना ने सबकुछ आसमान में ही खत्म कर दिया, नीचे धरती पर कुछ नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा- ये पहली बार भारतीय जनता को लगा कि हमारी बहादुर फौज के कारण हम कितने सुरक्षित हैं। हम सभी भारतीयों के मन में देश की सेना के प्रति गौरव का भाव है।

Leave a Reply