whatsapp image 2025 07 02 at 194108d3689b3d 1751465417 MkwyRJ

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बुधवार को जालोर जिले के भाण्डवपुर तीर्थ पहुंचे। यहां आयोजित जय रत्न सूरीश्वरजी म.सा.का चातुर्मास प्रवेश और श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कटारिया ने वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमि पूजन किया। उन्होंने भाण्डवपुर तीर्थ के जय रत्न सूरीश्वरजी से आशीर्वाद लिया। भाण्डवपुर तीर्थ के विकास में भागीदार भामाशाहों का आभार जताया। भाण्डवपुर तीर्थ पहुँचने पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जगसीराम कोली व रामलाल मेघवाल, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, सहकारिता विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक शुद्धोधन उज्ज्वल सहित कई लोंग मौजूद रहे।

Leave a Reply