1000089418 1720706175 YytdyY

डीग जिले के कामां थाना पुलिस ने पंजाब की गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी पंजाब से कामां किसी व्यक्ति को पिस्टल की सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि, 10 जुलाई रात 9 बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि संदीप कुमार निवासी अमृतसर पंजाब की गैंग का एक सदस्य सुखबीर हथियार लेकर भरतपुर से कामां पहुंच रहा है। जिसे समय रहते पकड़ा जा सकता है। पुलिस का जाब्ता तुरंत कामां के पहाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां मुखबिर द्बारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति मिला। जिसे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने जब युवक से उसका नाम पूछा तो, उसने अपना नाम सुखप्रीत निवासी गोगा जहारपीर मंदिर के पास गांव गोरखपुर नवां शहर थाना सदर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब का होना बताया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो, उसके पास एक बैग में हाथ से बनी तीन पिस्टल मिली। जिसमें से एक पिस्टल की नाल में छेद नहीं हो रहा था। दूसरी पिस्टल की नाल में आधा छेद हो रहा था। तीसरी पिस्टल 32 बोर की थी। युवक के पास पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By

Leave a Reply