022ba70d bcd2 4618 a29e 2e7a0eaf354f1749207726308 1749208988 s5IWlu

सिरोही में पतंजलि महिला योग समिति ने हाउसिंग बोर्ड स्थित कालीबाई योग उद्यान में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल गीता मिस्त्री मुख्य अतिथि रहीं। पुष्कर देवल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समिति के जिला प्रभारी पवन आर्य ने बताया कि पिछले एक वर्ष से हाउसिंग बोर्ड और आस पास की बस्तियों की महिलाएं निशुल्क योग कक्षा में योग सीख रही हैं। उन्होंने जोधपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में योग विस्तार की योजना की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में योग संबंधी प्रश्नोत्तरी और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। साथ ही साल भर योग कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गीता मिस्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास का माध्यम है। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी योग से जोड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने योग के एक वर्ष के सफर को यादगार बनाने के लिए उद्यान में पौधारोपण किया। आगामी 21 जून को योग दिवस पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

Leave a Reply